बटियागढ़: बरक्वाइन गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की हुई मौत
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के बरक्वाइन गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो गई,जानकारी के अनुसार मृतक गुमान सिंह लोधी उम्र 55 वर्ष निवासी बछिया दमोह से बस से गांव लौट रहे थे जो बरक्वाइन बस स्टैंड पर बस से उतरते ही किसी अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी,डायल 100 की मदद से बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जंहा डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया