बटियागढ़: बकायन में अज्ञात ट्रक की टक्कर से घायल हुआ बाइक चालक, अस्पताल में इलाज जारी
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के बकायन गांव में अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हुआ जिसे 108 सेवा के पायलट ने बटियागढ़ स्वास्थ्य केन्द्र भेजा,बताया जा रहा सचिन अहिरवार उम्र 19 वर्ष बाइक से जा रहे थे तभी टायर फटने से बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई,मौके से निकल रहे 108 के पायलट ने घायल को इलाज के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा