महोबा: महोबा के शहर कोतवाली में मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित, संबंधित को दिए गए आवश्यक निर्देश
Mahoba, Mahoba | Jun 15, 2026 महोबा में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना शहर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मनीष कुमार पांडे ने की। इसमें मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरु, मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन सहित सभी ताजियेदार मौजूद रहे।