बक्सर: जिले में 19 लाख 16 हजार 81 मतदाता करेंगे मतदान, बनाए जाएंगे 1940 मतदान केंद्र: डीएम
Buxar, Buxar | Mar 17, 2024 देश में लोकसभा चुनाव की घोषणा होते हीं जिले में भी चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। रविवार को बक्सर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अंशुल अग्रवाल ने जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 7 मई को अधिसूचना जारी होगी। 01 जुन को मतदान होगा। जबकि 4 जुन को मतगणना होगी। जिले में 19 लाख 16 हजार 81 मतदाता हैं।