दातागंज: हजरतपुर पुलिस ने गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त को गढ़िया शाहपुर तिराहे से किया गिरफ्तार
मंगलवार शाम 4बजे हजरतपुर पुलिस ने गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे अभियुक्त सुनील पुत्र लाल सिंह को गढ़िया शाहपुर तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है। यह अभियुक्त नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी था। जो कि मूसाझाग थाना क्षेत्र के महरौली का रहने वाला है। पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है।