दातागंज: दातागंज नगर में एक अवैध अस्पताल में महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग भी कराएगा मुकदमा दर्ज
सोमवार दोपहर 2 बजे स्वस्थ विभाग के चिकित्सा अधीक्षक डॉ रिदेश भसीन ने जानकारी देते हुए बताया है कि दो दिन पहले दातागंज नगर के एक अस्पताल में एक महिला की स्टाफ की लापरवाही से मौत हो गई थी। इस मामले में स्वास्थ विभाग भी उस अवैध तरह से संचालित अस्पताल पर मुकदमा दर्ज कराएगा। इस अस्पताल के डॉक्टर एवं स्टाफ के खिलाफ परिजनों की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।