लैलूंगा: RTI की गूंज: लैलूंगा नगर पंचायत के अधिकारियों पर सूचना आयोग ने सख्ती दिखाई, ₹25 हजार जुर्माना और कार्रवाई की चेतावनी
आरटीआई में जानकारी नहीं देने पर राज्य सूचना आयोग ने लैलूंगा नगर पंचायत के तत्कालीन अधिकारियों पर सख्ती दिखाई है। 25 हजार रुपये तक के जुर्माने और विभागीय कार्रवाई की चेतावनी देते हुए 24 जुलाई को सभी संबंधित पक्षों को सुनवाई में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।