कटनी नगर: खनिज अमला ने बिना अनुमति के परिवहन करते खनिज पकड़ा, बनाया पंचनामा, एनकेजे पड़रिया का मामला
एनकेजे थाना अंतर्गत पड़रिया गाँव में आज रविवार दोपहर 2 बजे असिस्टेंड माइनिंग आफिसर पवन कुशवाहा पड़रिया गाँव पहुँचे थे यहां उनके द्वारा रेलवे के ग्रेड सेपरेटर कार्य के चलते बिना अनुमति के रेलवे द्वारा मुरुम डंप की गई है। जिसका परिवहन बिना खनिज विभाग को सूचना दिए किए जाने की सूचना पर खनिज अमला पहुँचा और मौके पर पंचनामा बनाया गया।