पीलीभीत: नेपाल में राशन दुकान में चोरी करते दो भारतीय युवकों की खंभे से बांधकर की गई पिटाई
पीलीभीत। नेपाल में राशन की दुकान में चोरी करने के आरोप में शारदा पार क्षेत्र के दो भारतीय युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। आक्रोशित भीड़ ने दोनों को खंभे से बांधकर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।बताया गया कि नेपाल के कंचनपुर जिले के बेलडांडी थाना क्षेत्र के बेवहा गांव में