जमुई: जमुई के 20 पंचायतों व नगर निकायों में आज लगेगा सहयोग शिविर
Jamui, Jamui | Jul 6, 2026 आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मंगलवार को जिले के सभी प्रखंडों के चयनित 20 पंचायतों एवं नगर परिषद क्षेत्रों में सहयोग शिविर आयोजित होगा। विभिन्न विभागों के अधिकारी आवेदन प्राप्त कर उनका निष्पादन करेंगे। जिला प्रशासन ने सोमवार 4 बजे संबंधित पंचायतों और वार्डों के लोगों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ आने की अपील की।