भुसावर: हिंगोटा के पास बाणगंगा नदी के चारागाह भूमि में लगी आग, दमकल की सहायता से पाया गया आग पर काबू
रविवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार भुसावर उपखंड के गाँव हिंगोटा से होकर जाने वाली बाणगंगा नदी के चारागाह मे आग लग गई। सूचना पर दमकल की गाडी मौके पर पहुंची । जहाँ आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है की बाणगंगा नदी के चारागाह भूमि में काफी तादाद में घास फूस उगी हुई थी जिसमें अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग की लपटे जब ग्रामीणों ने देखी तो इसकी सूचना दी।