मऊ में 30 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, कीमत करीब 4.5 लाख रुपये
ओडिशा के बालांगीर से गांजा लेकर गोरखपुर जा रहे थे आरोपी, मतलूपुर मोड़ पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा
मऊ। जिले की दक्षिण टोला थाना पुलिस और एसओजी टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 किलोग्राम गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और 2,610 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।