हमीरगढ़: धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता का संदेश देती 10वीं डाक कावड़ यात्रा मंगरोप पहुंची
हमीरगढ़। हरिवंश कीर समाज की ओर से निकाली गई 10वीं डाक कावड़ यात्रा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देते हुए मंगरोप पहुंची। मध्यप्रदेश के नीमच जिले में स्थित प्रसिद्ध सुखानंद जी धार्मिक कुण्ड से सुबह 10 बजे कांवड़ में पवित्र जल भरकर यात्रा रवाना हुई। यात्रा में गांव के सर्व समाज के 130 कांवड़िए शामिल हुए।