महोबा: ऐचना गांव में गेहूं पलटने के विवाद में विधवा के साथ मारपीट, गला दबाने का प्रयास; एसपी से न्याय की गुहार
Mahoba, Mahoba | Apr 24, 2026 गेहूं पलटने के विवाद में विधवा तुलसारानी से दबंग द्वारा मारपीट और गला दबाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मामूली कहासुनी पर आरोपी ने महिला को लात मारी और जान से मारने की कोशिश की। बीच-बचाव में आई पड़ोसी विनीता को भी पीटा गया और अनाज बिखेर दिया गया। पीड़िता का कहना है कि खरेला थाने में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।