हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम शरीरा पुलिस ने लाठी-डंडे किए बरामद, न्यायालय में किया पेश
कौशाम्बी। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के गढ़ियान गांव में मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर को गांव निवासी बच्चालाल सरोज ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पड़ोसियों ने एक राय होकर उसके और बीच-बचाव करने आए उसकी पत्नी व परिजनों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं।
मामले में पश्चिम शरीरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर धर्मपाल पुत्र मंगल सरोज, छोटेन पुत्र मंगल सरोज और मंगल पुत्र दिनई, निवासीगण गढ़ियान को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी बरामद किए हैं। विधिक कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
@cmoffice_
Manjhanpur, Kaushambi | Sep 7, 2026