पिड़ावा: थाना क्षेत्र में लड़ाई-झगड़े के आरोप में एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
पिड़ावा थाना क्षेत्र में लड़ाई झगड़ा करने के आरोप में गुरुवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गुरुवार शाम करीब 4 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भगवानपुरा निवासी एक व्यक्ति लड़ाई झगड़ा कर उत्पात मचा रहा था।जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।उसके खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया है।