चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के दिलों में हमेशा याद रहेंगे डॉ अंशुमन शर्मा, उपनिदेशक पद पर पदोन्नति पर भव्य विदाई
झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य निदेशालय रांची में उपनिदेशक पद पर पदोन्नत अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर के पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. अंशुमन शर्मा को बुधवार को भावभीनी विदाई दी गई। अस्पताल परिसर में आयोजित समारोह में चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और आम नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।