नदी थाना पुलिस ने कच्चीदरगाह टेढ़ीपुल के समीप गड्ढे से 210 लीटर देसी शराब बरामद किया है। सभी शराब बोरा में पैक है। तथा गड्ढे में लावारिस हालत में पड़ा हुआ है। आसपास शराब मलिक की खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि धंधेबाज द्वारा कहीं से शराब लाकर गड्ढे में छुपाया गया है। थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया के धंधेबाज का पता लगाया जा रहा है।