संदिग्ध विस्फोटक फटने से 2 किशोर झुलसेः मैदान में मिले विस्फोटक को पटाखा समझकर लगाई आग;
हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर
चित्रकूट में सदर कोतवाली क्षेत्र के तरौंहा के पास रविवार शाम एक मैदान में दो किशोरों को दो संदिग्ध विस्फोटक मिले। किशोरों ने इन्हें पटाखा समझकर कागज पर बारूद निकाला और माचिस से आग लगा दी। आग लगते ही हुए तेज धमाके में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। सोमवार शाम करीब 8 बजे हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों दोनों को प्रयागराज रेफर,हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने दोनों को प्रयागराज रेफर कर दिया।
पटाखा समझकर निकाली थी बारूद
तरौंहा निवासी मनू (15 वर्ष, पुत्र मोहन) और उसका पड़ोसी सुशील (9 वर्ष, पुत्र प्रकाश) रविवार शाम सड़क किनारे मैदान में खेल रहे थे। इसी दौरान उन्हें वहां दो संदिग्ध वस्तुएं पड़ी मिलीं। दोनों ने उन्हें पटाखा समझा और कागज में बारूद निकालकर माचिस से आग लगा दी।
तेज धमाके से झुलसे, प्रयागराज रेफर
बारूद में आग लगने दी भीषण धमाका
चपेट में अन्तर मनू और सुशिल गंभीर रूप से झुलस गए बारूद में आग लगते ही भीषण धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आकर मनू और सुशील गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत में सुधार न होने पर सोमवार शाम डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया।
इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस
चित्रकूट में पहले भी संदिग्ध विस्फोटक मिलने और धमाके की घटनाएं हो चुकी हैं। घटना के बाद से मोहल्ले में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है कि मैदान में विस्फोटक कहां से और किसने रखे थे।
Karwi, Chitrakoot | Sep 22, 2026