सड़कों पर सवर्ण एकता मंच ने किया प्रदर्शन, मांगे पूरी न हुई तो आंदोलन की चेतावनी
सवर्ण एकता मंच के बैनर तले यूजीसी बिल के खिलाफ विभिन्न संगठनों के समर्थको का सैलाब सड़कों पर उतर पड़ा और बिल का विरोध करते हुए मोदी सरकार से इसे तुरंत वापस करने की मांग की, बिल वापस न होने पर आगे वृहद आंदोलन धरना प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी दी। 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सदर एसडीएम को सौंपा।
मुख्यालय के धुस मैदान रामलीला भवन में सवर्ण एकता मंच के तत्वाधान में एक जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों मैं एक जुटता दिखाते हुए यूजीसी बिल का विरोध किया। इस पर प्रमुख रुप से विभिन्न संगठनों के वक्ताओं बराती लाल पांडेय, शिवशंकर त्रिपाठी, वीरेंद्र पांडेय, राजा सिंह परिहार, विजय शुक्ला , रवि सिंह बघेल, विनोद सिंह, सुरेंद्र द्विवेदी व विनीता द्विवेदी आदि ने अपनी बात रखी और बिल का विरोध करते हुए केंद्र सरकार वापस करने की मांग की ।
जनसभा के बाद धुस मैदान से हाथों में पोस्टर लेकर सैकड़ों समर्थक यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन बिल को तत्काल वापस लिया करने, आरक्षण आर्थिक आधार पर दिया जाने, एससी/एसटी एक्ट पूर्णतया समाप्त किया करने, सवर्ण आयोग का गठन करने व सवर्णों पर फर्जी मुकदमे वापस करने जैसी मांगों को लेकर विशाल प्रदर्शन करते हुए पुरानी कोतवाली चौराहा, पुरानी बाजार काली देवी मंदिर चौराहा, धनुष चौराहा पटेल तिराहा होते हुए तहसील पहुंचे जहां राष्ट्रपति को संबोधित 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदर अजय कुमार यादव को सौंपा।
इस मौके पर क्षत्रिय महासभा अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, सवर्ण आर्मी, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, करणी सेना, हिंदू महासभा राम पार्टी, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा व परशुराम सेना व इन संगठनों के प्रमुख बराती लाल पांडे, राजा सिंह परिहार बादल पयासी वीरेंद्र पांडे सुशील मिश्रा विजय शुक्ला शिव शंकर त्रिपाठी कुंवर प्रताप सिंह रवि सिंह बघेल दीनबंधु पांडे इंद्रेश त्रिपाठी क्रांति भूषण मिश्रा विपिन पांडे विनीत द्विवेदी विजय सिंह कुलदीप पांडे शेषनारायण बाजपेई अरुण मिश्राअनुज हनुमंत घनश्याम द्विवेदी वीर भगत सिंह आलोक विनोद सिंह शिवम सिंह राहुल सिंह गणेश प्रसाद मिश्रा श्रवण पांडे विकास दुबे संदीप पांडे जितेंद्र सिंह सुरेंद्र द्विवेदी मनोज पांडे चंद्रिका प्रसाद पांडे अतुल द्विवेदी गौरव मिश्रा गंगा प्रसाद अभिषेक द्विवेदी प्रकाश चंद पांडे राजा गौतम आवेशमिश्रा विनीत पांडेय , परमेंद्र अंबुज सिंह धीरज पांडे स्वयं प्रकाश मिश्रा प्रमोद गौतम विपिन तिवारी राजन द्विवेदी विष्णुकांत पांडे विजय त्रिपाठी पुष्पेंद्र त्रिपाठी शेषनारायण बाजपेई अखिलेश पांडे सहित हजारों की संख्या में सर्वण समाज के बुजुर्ग नौजवान उपस्थित रहे सभा का संचालन वीरेंद्र पांडे, डॉ.सुरेंद्र द्विवेदी ने किया।