गायघाट: पीरौंछा हाईस्कूल में जनगणना को लेकर तीसरे बैच का प्रशिक्षण शुरू, दो मई से होगा कार्य प्रारंभ
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के पीरौंछा हाईस्कूल में आयोजित जन गणना प्रशिक्षण केंद्र में रविवार सुबह दस बजे से तीसरे बैच का प्रशिक्षण शुरू कराया गया। बीडीओ डॉ संजय कुमार राय ने बताया तीसरे बैच में 184 शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रगणक और पर्यवेक्षक शामिल हैं।