देवास नगर: 16 जून को बरलाई शक्कर मिल पर अंशधारक किसानों का महाधरना,सरकार से दो-दो हाथ करने को तैयार किसान- विश्वजीत सिंह चौहान,मोती
16 जून को बरलाई शक्कर मिल पर अंशधारक किसानों का महाधरना,सरकार से दो-दो हाथ करने को तैयार किसान- विश्वजीत सिंह चौहान,मोती सिंह पटेल देवास। बरलाई सहकारी शक्कर कारखाना अंशधारक किसान संघर्ष समिति के बैनर तले 16 जून 2026, मंगलवार को सुबह 10 बजे से बरलाई शक्कर मिल परिसर के मुख्य द्वार पर अंशधारक किसान परिवारों का एक दिवसीय भव्य धरना-आंदोलन आयोजित किया जा रहा है।