बरेली: बरेली के टोंगा गांव में समर्थन मूल्य खरीदी से पहले वेयरहाउस में 10 हजार क्विंटल गेहूं का स्टॉक मिला
रायसेन जिले के बरेली क्षेत्र के ग्राम टोंगा में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू होने से पहले ही बड़े पैमाने पर स्टॉक जमा होने का मामला सामने आया है। सरकार द्वारा 10 अप्रैल से खरीदी प्रक्रिया शुरू की जानी है, लेकिन उससे पहले ही वेयरहाउस में करीब 10 हजार क्विंटल गेहूं पहुंच चुका है।