बलरामपुर: भीषण गर्मी का असर: स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक ही लगेंगी कक्षाएं
बलरामपुर सोमवार जिले में लगातार बढ़ते तापमान और संभावित लू के खतरे को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों के संचालन समय में अस्थायी बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार अब स्कूलों का संचालन प्रातः 7:30 बजे से 11:30 बजे तक