सिकटी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
Sikti, Araria | Nov 27, 2024 जिला स्वास्थ्य विभाग और अन्य सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से सिकटी प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य प्रबंधक अनुप कुमार ने बताया पूर्व से निर्धारित तिथि तथा विभागीय निर्देश के आलोक में ब्लड डोनेसन कैंप का आयोजन किया गया। रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र दिया गया