गौरीगंज: अमेठी के बाबा महावीर दास मंदिर का 96.41 लाख कीमत से विकास, नए साल तक पूरी होगी परियोजना
अमेठी के मुसाफिरखाना के नारा गांव में बाबा महावीर दास मंदिर का विकास कार्य जारी है। 96.41 लाख रुपये की लागत से मंदिर में चबूतरा, गजेबो, पेयजल और यात्री हाल का नवीनीकरण किया जा रहा है। परियोजना अगले साल अप्रैल तक पूरी होने की संभावना है। यह मंदिर जल्द ही अमेठी के पर्यटन मानचित्र पर नया आकर्षण बन जाएगा।