कोरबा: 22 लाख की यात्री बस चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बस कुछ घंटों में बरामद हुई
Korba, Korba | Jun 4, 2026 "सजग कोरबा, सतर्क कोरबा" अभियान के तहत सीएसईबी रामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 लाख रुपये कीमत की चोरी गई यात्री बस को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 3 जून को प्रार्थी ने नया बस स्टैंड कोरबा से यात्री बस क्रमांक CG-10-G-1601 चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान बस के