मोतिहारी: मुफ्फसिल थाना पुलिस ने मधुबनीघाट में छापामारी कर मुन्ना मुखिया को एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया
मोतिहारी के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर मुन्ना मुखिया, पिता-बिल्टू मुखिया,ग्राम-रामपुरवा, थाना-पकड़ीदयाल जिला-पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी को मधुबनी घाट से एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया हैं। जानकारी पुलिस के द्वारा रविवार शाम करीब 07:14 बजे दिया गया।