शाहबाद: कस्बाथाना में निराली रैली, शाहाबाद जंगल बचाने के लिए विधानसभा घेराव का किया गया ऐलान
Shahbad, Baran | Sep 28, 2026 शाहाबाद जंगल बचाओ आंदोलन के संयोजक गब्बर यादव ने प्रस्तावित पंप स्टोरेज प्लांट के विरोध में आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। यादव के अनुसार, परियोजना के लिए करीब 1000 एकड़ जंगल प्रभावित होने और 10 लाख से अधिक पेड़ों की कटाई की संभावना है। आंदोलन के तहत दो बड़ी महारैलियां, ज्ञापन और धरना-प्रदर्शन किए जा चुके हैं। अब 236 गांवों में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा।