अकलतरा: छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष पद पर अकलतरा के मोहम्मद इमरान ने दो मतों से दर्ज की जीत
छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए आज रायपुर स्थित कार्यालय में हुए चुनाव में मोहम्मद इमरान को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी मकबूल खान को दो मतों से पराजित किया। चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव अधिकारी दशरथ लाल साहू द्वारा किया गया। मतदान में दोनों प्रत्याशियों के एक-एक मत अवैध घोषित किए गए।