अकलतरा: कोटगढ़ गांव के अटल चौक के पास खड़े युवक को बाइक ने मारी ठोकर, युवक को आई चोट, मामला दर्ज
अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटगढ़ गांव में बाइक की ठोकर से युवक मेघसिंह कंवर को चोट आई है। पुलिस ने ठोकर मारने वाले बाइक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, कोटगढ़ गांव के मेघसिंह कंवर ने बताया कि वह गांव के अटल चौक के पास खड़ा था कि उसी दौरान बाइक सवार युवक हिमांशु कंवर ने आकर ठोकर मार दिया। ठोकर की वजह से उसे चोट आई है।