अकलतरा: किरारी में पेट्रोल पंप के सेल्समैन युवक से मारपीट करने वाले 1 नामजद और अन्य के खिलाफ दर्ज हुआ केस
पुलिस के मुताबिक, सिल्ली गांव के युवक अभिषेक साहू ने बताया कि वह किरारी गांव के पेट्रोल पंप में सेल्समैन का काम करता है। वह अपने मैनेजर को हिसाब किताब बता रहा था, उतने में तागा गांव के विक्की यादव आकर पेट्रोल डालने को आवाज देने लगा जिसके बाद गाली-गलौज की तो उसे मना किया तो वहां से चले गया। कुछ देर बाद अपने अन्य साथियों को लाकर गाली-गलौज की।