अकलतरा: पोड़ीदल्हा गांव में घर की छत पर मिली बुजुर्ग की लाश, आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत की आशंका
पोड़ीदल्हा गांव का बुजुर्ग टोलीराम बंजारे, घर की छत पर सोया था। यहां वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। बाद में, परिजन छत में गए तो बुजुर्ग की लाश पड़ी थी। उसके सिर पर आकाशीय बिजली से जलने के निशान है। सूचना के बाद मौके पर अकलतरा पुलिस पहुंची और प्रकरण में मर्ग कायम किया गया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट से बुजुर्ग की मौत के कारण का पता चल सकेगा।