श्योपुर: प्रदेशभर के समस्त विभागों में ई-अटेंडेंस लागू करने की मांग, राज्य शिक्षक संघ ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
श्योपुर। राज्य शिक्षक संघ द्वारा शनिवार को दोपहर 03 बजे कलेक्टे्रट पर प्रदर्शन करते हुए एक ज्ञापन मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम एसडीएम बीएस श्रीवास्तव को सौंपा हैं, जिसमें मांग की गई है कि स्कूल शिक्षा विभाग में ई-अटेंडेंस प्रणाली लागू की गई है जबकि यह व्यवस्था प्रदेश के सभी विभागो में एक साथ लागू की जानी चाहिए।