श्योपुर: तुलसेफ में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन, लाभार्थियों को किया गया लाभान्वित
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार विभिन्न योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से धरती आभा अभियान अंतर्गत शनिवार को श्योपुर विकासखंड के ग्राम तुलसेफ में शिविर का आयोजन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे किया गया। इस मौके पर कई हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया।