श्योपुर: निषाद राज भवन में युवा संगम रोजगार मेले का हुआ आयोजन, निजी कंपनियों ने 61 युवाओं को दिए नौकरी पत्र
श्योपुर। शिवपुरी रोड स्थित निषादराज भवन में शुक्रवार को दोपहर 2 बजे शाम 4 बजे युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रो की निजी कम्पनियों ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार देते हुए 61 युवाओं का चयन कर उन्हें जाॅब लेटर सौंपे हैं, इसके साथ ही जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्वरेाजगार मूलक योजनाओं में 58 लाख रूपये के ऋण वितरण किया गए