अम्बाला: विधायक असीम गोयल ने अंबाला के अपेक्षित IMT के बारे में दी जानकारी, सबंधित विभाग ने किसानों से आमंत्रित की हैं निविदाएं
Ambala, Ambala | Mar 4, 2024 अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र में लगाई जाने वाली आईएमटी के बारे में भाजपा विधायक असीम गोयल ने बताया कि संबंधित विभाग ने किसानों से भूमि खरीदने के लिए निविदाएं आमंत्रित की है। इसके लिए सरकार ने किसानों को कई स्कीमों के तहत लाभ पहुंचाने का फैसला किया है। विधायक ने कहा, जल्द ही आईएमटी का सपना पूरा होगा।