अम्बाला: किसान आंदोलन के चलते बंद किए गए अंबाला चंडीगढ़ हाईवे को अंबाला पुलिस ने खोलने का काम किया शुरू
Ambala, Ambala | Mar 4, 2024 किसान आंदोलन के चलते 10 फरवरी से चंडीगढ़ अंबाला हाईवे को पूरी तरह से बंद किया हुआ था। जिसके चलते राहगीरों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। इस मामले में पिछले दिनों अंबाला के वकीलों ने अंबाला उपयुक्त को लेटर लिख, इस रास्ते को जनहित में खोलने की अपील की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अंबाला पुलिस ने अब इस रास्ते को खोलने का काम शुरू कर दिया है।