गया में सरकारी खजाना खाली होने के सवाल पर मांझी ने कहा*- तेजस्वी यादव को अनुभव नहीं, डबल इंजन की सरकार में पैसा की कोई कमी नहीं
गया: बिहार के सरकारी खजाने को लेकर इन दिनों सियासत तेज है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार यह दावा कर रहे हैं कि बिहार का खजाना खाली हो चुका है और राज्य कंगाल होने के कगार पर पहुंच गया है। हालांकि सत्ताधारी पक्ष का कहना है कि तेजस्वी जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। राज्य के खजाने में पैसे की कोई कमी नहीं है।
गया पहुंचे हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा से संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव के दावे को खारिज कर दिया और कहा कि तेजस्वी यादव को अनुभव नहीं है। बिहार में डबल इंजन की सरकार है। पैसा की कोई कमी नहीं है, पैसा केंद्र से भी आ रहा है। सभी सरकारें कुछ न कुछ लोन जरूर लेती हैं और लोन लेकर काम करती है।
जीतन राम मांझी ने कहा कि जब डबल इंजन की सरकार है और नरेंद्र मोदी यहां पर हैं तो बिहार सरकार को पैसे की कोई कमी नहीं होगी। तेजस्वी यादव सिर्फ प्रलाप कर रहे हैं। उनको अनुभव नहीं है इसलिए ऐसी बात कर रहे हैं। वह जनता को बरगलाने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।
बता दें कि तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था और दावा किया था कि बिहार कंगाली के कगार पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा था कि दिवालिया नेतृत्व के कारण बिहार का खजाना खाली हो गया है और सरकार के पास सामाजिक सुरक्षा योजना का पेंशन देने तक के पैसे नहीं हैं।
#गयाजी
#gayabihar
#gaya
#latestnewsupdate
#biharpoltics
#politica
#JitanRamManjhi
Jitan Ram Manjhi