जतारा: : दिगौड़ा: गायत्री परिवार ने जल संरक्षण का संदेश देते हुए स्वच्छता अभियान चलाया
जल है तो कल है, जल ही जीवन है" के संदेश के साथ गायत्री परिवार दिगौड़ा के परिजनों ने दिगौड़ा तालाब के घाट पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान स्वच्छता का संदेश देते हुए जल स्रोतों की सुरक्षा और उनके आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संकल्प लिया गया। अभियान में उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण को जन-जन का दायित्व बताते हुए समाज से भी इस मुहिम में सहभागी बनने की अपील की।