हाथरस: कोतवाली चंदपा पर दर्ज हत्या के अभियोग के 8 अभियुक्तों को आजीवन कारावास व प्रत्येक को ₹26,500 अर्थदंड की सुनाई गई सजा
जनपद हाथरस की कोतवाली चंदपा पर वर्ष 2010 में नगला किन्नी निवासी जगदीश पुत्र रघुवीर द्वारा सूचना दी गई के अभियुक्त गणों ने एक राय होकर लाठी डंडों व हथियारों से मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से फायर किया था, जिसमें वादी के पिता की मृत्यु हो गई। जिसके परिणाम स्वरूप न्यायालय ने आठ अभियुक्तों को आजीवन कारावास व प्रत्येक को ₹26500/- अर्थदंड की सजा सुनाई है।