विदिशा: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला अभिभाषक संघ के नए कार्यालय का वर्चुअल शुभारंभ किया, विधायक रहे मौजूद
जिला अभिभाषक संघ अपने नए कार्यालय और भवन के लिए मांग करता आ रहा है इसके लिए कई आंदोलन भी किए गए थे। हाई कोर्ट जबलपुर के निर्देश पर न्यायालय परिषर में नए कार्यालय के लिए भूमि आवंटित की गई थी।भवन के निर्माण का भूमि पूजन कार्य शनिवार शाम 4 बजे किया गया। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअल रूप से भूमि पूजन किया मौके पर विधायक रहे मौजूद।