लखीमपुर: भुईफोरवा नाथ मंदिर में शुरू हुई राम कथा, श्रद्धालु कथा सुनकर भावविभोर हुए
लखीमपुर खीरी जिले के सदर तहसील क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध भुईफोरवा नाथ मंदिर परिसर में राम कथा का आयोजन शुरू हो गया है। मंगलवार को सुबह करीब 9:30 बजे पंडित राजेश शुक्ला ने श्रद्धालुओं और श्रोताओं को राम कथा का वर्णन सुनाया। कथा के दौरान भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों और मर्यादा से जुड़े प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया।