रूपवास: रूपवास में युवक ने न्याय न मिलने पर उपखंड कार्यालय के बाहर धरने पर बैठा
रूपवास। कस्बे के उपखंड कार्यालय के बाहर रुदावल निवासी इन्द्रजीत पुत्र रतन सिंह न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठ गया। युवक का आरोप है कि उसने ग्राम पंचायत से लेकर संभागीय आयुक्त तक शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परेशान होकर उपखंड कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया।