पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा- अपराध पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद सुप्रीमो लालू यादव सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। लालू यादव मेडिकल चेकअप के लिए दिल्ली गय हैं। वहीं पटना एयरपोर्ट से रवाना होते समय लालू प्रसाद यादव ने सीएम नीतीश कुमार और बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, बिहार में लगातार अपराध बढ़ रहा है और अपराधियों पर सरकार का नियंत्रण नहीं है।