पटना ग्रामीण: एक अणे मार्ग में विधायक शंकर सिंह ने कहा,CM नीतीश कुमार ने बचे हुए काम को पूरा करने का दिया है आश्वासन
विधायक शंकर सिंह रविवार को एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उनके क्षेत्र में जो बचे हुए काम है उसे लेकर वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी उन्हें आश्वासन दिया कि जो भी बचे हुए काम है वह पूरे किए जाएंगे।