पटना ग्रामीण: यात्री को चाकू मार कर छिनतई करने वाले गिरोह का रेल पुलिस ने किया उद्वेदन,रेल SP ने गांधी मैदान मे प्रेस वार्ता कर बताया
गांधी मैदान में रेल एसपी ने प्रेस वार्ता कर कहा- गया रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति को चाकू मार कर उसका सामान छीन लिया गया था.कांड दर्ज कर रेल पुलिस अपने आगे की कार्रवाई करते हुए इस कांड में शामिल गोलू कुमार उर्फ गोलू किंग,पिता-बिंदा मांझी को गया जिला के डेल्हा से किया गिरफ्तार.साथ ही इस कांड में शामिल अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.