पटना ग्रामीण: जमा पैसा नहीं मिलने से नाराज लोगों ने बुद्धा कॉलोनी थाने का किया घेराव
विकास समिति कोऑपरेटिव में जमा पैसे नहीं मिलने से नाराज लोगों ने बुद्धा कॉलोनी थाने का घेराव किया। थाने पर पहुंचे लोगों ने बताया कि 2017 से ही 250 के करीब लोग 1000 रुपए प्रति माह जमा करते आ रहे हैं, लेकिन मैच्योरिटी पूरा होने के बावजूद भी लोगों का पैसा उन्हें नहीं मिला।