गोरखपुर: रुस्तमपुर चौराहे के पास विवाद: ई-रिक्शा में महिला से उलझीं दो लड़कियां, गले पर हाथ डालने और सूट फाड़ने का आरोप
शहर के रुस्तमपुर चौराहे के पास उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया,जब एक ई-रिक्शा में सवार महिला और दो युवतियों के बीच तीखी बहस हो गई।देखते ही देखते यह बहस इतने हंगामे में बदल गई कि मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित महिला के अनुसार,वह ई-रिक्शा में बैठकर अपनी मंजिल की ओर जा रही थी।उसी ई-रिक्शा में दो अन्य लड़कियां भी सवार थीं