उज्जैन शहर: आगर रोड नाका नंबर 5 सहित अन्य क्षेत्रों का संभागीय आयुक्त एवं कलेक्टर ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियां अब तेज हो गई हैं। संभागायुक्त एवं मेला अधिकारी आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने गुरुवार को निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण किया।अधिकारियों ने आगर रोड पांच नंबर नाके से खाक चौक चौराहा तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके बाद रणजीत हनुमान मंदिर से गोंसा तक बन रही सड़क का भी निरीक्षण किया गया।